हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। देश मे कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नही ले रहा है लॉक डाउन के चलते क्या शहर क्या गांव चारो तरफ सन्नाटा पसरा है इसका सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर देखने को मिल रहा है रोज दिहाड़ी मजदूरी कर-कर रोजी रोटी कमाने वालो के सामने खासा संकट गहराता जा रहा है हालांकि हरिद्वार प्रशासन इस तरह के लोगो के लिये भोजन आदि की व्यवस्था करवा रही तो वही कई समाजसेवी संस्था भी प्रशासन की मदद के लिये लोगो को खाना वितरित कर रहे है मुस्लिम समाज के लोग भी लोगो की मदद के लिये भोजन वितरण कार्यक्रम चला रहे है।

(पुलिस के साथ मिलकर गरीबो व जरूरतमंदो को भोजन उप्लब्ध करवा रहे है)

हरिद्वार क्षेत्र के सलेमपुर निवासी तौफीक अहमद ने रानीपुर पुलिस को जरूरतमंदों के लिये भोजन के पैकेट उप्लब्ध कराने के साथ साथ भोजन वितरण किया। इस दौरान तौफीक अहमद ने कहा देश बड़े संकट से गुजर रहा है ऐसे में सब को एकजुटता के साथ कोरोना को हराना है और राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही वो 23 मार्च से गरीबो व जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रहे है और सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रख रहे है और ये अभियान 14 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान नसीब आलम, अकरम राणा, तौसीफ अहमद, नफीस अहमद, आशु त्यागी, सोनू, रउफ आलम व उस्मान आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours