हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार कोरोना वायरस के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही हैं जिसको देखते हुए लोगों के मन में डर का मोहल पैदा हो गया है, जल्द से जल्द सरकार को कड़े से कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है जिसके चलते आज प्रेस के माध्यम से व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने शासन और प्रशासन से मांंग की है कि राज्य में लॉक डाउन को कर्फ्यू में बदल देना चाहिए और ज़रूरत की चीज़े जनता के घर पहुंंचाने का काम किया जाए। इसके लिए प्रशासन और व्यापारी मिलकर काम करेंगे, कोरोना को प्रदेश से ख़त्म करने के लिए राज्य की सीमा सीज रहने दिया जाए और अन्दर पुरी तरहा बंद कर दिया जाए। तब ही पुरी तरहा से कोरोना वायरस ख़त्म हो पायेगा। जनता से अपील करते हुए चौधरी ने कहांं कि कुछ लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे है। वह भी बीमारी की गम्भीरता को समझे और घरो में ही रहे। घरों से बाहर बिल्कुल भी ना निकले। कोरोना वायरस बाहर से ही घरों में दस्तक देता है, उससे हम सभी को बचना है उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। घरों में रहकर इससे जंग जारी रखें। क्योंकि घरों में रहकर ही इस पर विजय प्राप्त हो सकती है। साथ ही शासन और प्रशासन के आदेशो का पलान भी करे, चौधरी ने कहांं कि राज्य में लगातार बड़ रहे मामलो को देखते हुए राज्य सरकार को शक्ति से कर्फ़्य लगा कर उसका पलान करना ही पड़ेगा, तभी हमारा राज्य इस महामारी से जंग जीत पाएगा और हम सब को मिलकर सरकार का साथ देना होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours