हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बच्चों की सर्वोत्तम स्कूली शिक्षा को प्रत्तिबद्ध शिक्षण संस्थान "द ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल" के प्रबंधक अरविन्द चौहान ने विशेष भेंट में बताया है कि कोरोना वायरस के चलते हुए लोकडाउन में बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करने के उद्देश्य से बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप शिक्षा सत्र प्रारम्भ करके बच्चो के घर पर रहते हुए भी शिक्षण कार्य प्रारम्भ किये गए है ताकि बच्चों को घर पर रहते हुए भी कोर्स की तैयारी कराई जा सके। रोशनाबाद के नवोदय नगर के शिव रतन सिटी स्थित "द ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल" में नर्सरी से कक्षा 12 तक कि शिक्षा के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था है। और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रत्तिबद्ध है, चौहान ने बताया कि०सी०बी०एस०ई बोर्ड ने जहां एन०सी०आर०टी से सलाह एवम सुझाव के बाद कोर्स के सलेबस में कटौती की है क्योंकि वित्तीय वर्ष में कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकारों सहित वैश्विक प्रयास जारी है जिसमे हम भी अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति जागरूक है और प्रत्येक क्लास एवम विषय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गए है जिसके माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षार्थी अपनी क्लास टीचर को अपना नम्बर उनके व्हाट्सएप नम्बर पर भेज सकते है यदि वे अभी भी ग्रुप से नही जुड़ पाए हैं। तो चौहान ने कहा कि वे सरकार के आदेशों और निर्देशो का सख्ती से अनुपालन कर रहे है और बच्चों एवम अभिभावकों से भी यही चाहते है कि वैश्विक बीमारी को पराजित करने में सरकारी निर्देशो का अनुपालन करें और अपनी सुरक्षा सहित समाज की सुरक्षा में अपना योगदान दें और सोशल डिस्टनसिंग का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा में हो रही किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए उनसे ऑनलाइन संपर्क करने और अपनी शिक्षण संस्थान को और अधिक सुदृढ़ता के लिए अपने बहुमूल्य विचारों से भी अवगत कराने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने शिक्षार्थियों से भी इस प्रतिकूल समय मे अपनी ऊर्जा का वास्तविक और व्यवहारिक उपयोग करने को भी कहा है। उन्होंने यह भी संभावनाएं व्यक्त की है कि जिस तरह भारत सरकार और राज्य सरकार ने कोरोना को पराजित करने में राष्ट्र को एक मंच पर लाने का काम किया है, उसमें देश और प्रदेश को ज़रूर और जल्द सफलता मिलेगी, ऐसा मेरा मानना है और विश्वास भी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours