हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद पूरे विश्व में डर का माहौल पैदा कर दिया है, और दिन पर दिन नोवल कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसी के मद्देनजर देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है और सुबह 7:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक यह जनता कर्फ्यू रहेगा, यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट डालनी शुरू कर दी, और लोगो को सावधानी बरतने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर लोगो को जागरुक किया जा रहा है, आपको बताते चले कि जब हरिद्वार की गूंज के प्रधान सम्पादक रजत चौहान ने वीर गुज्जर की सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी तो उन्होंने इस विषय पर गुज्जर से बातचीत की, वीर गुर्जर ने बताया कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है, उन्होंने कहा है कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया है, वह सही साबित होगा क्योंकि नोवल कोरोना वायस पूरे विश्व में तेजी की तरह बढ़ता जा रहा है और इसमें कई लोगों की मौतें भी हो चुकी है इसी के मद्देनजर देखते हुए सोशल मीडिया पर भी लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्ट डाली जा रही है इसी को देखते हुए मैंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, और मैंने लोगो से अपील की है कि 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने घर के आंगन, बॉलकनी व छत पर जाकर राष्ट्रीय गान एक साथ किया जाए, जिससे लोगो के मन मे जो नोवल कोरोनावायरस का डर पैदा हो गया है, उससे डरने की नही अपितु हमे हौसले की हिमत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी जैसे बीमारी से हमे सबको एक साथ लड़ना होंगा, ओर हमे बहुत ज्यादे सावधानी बरतनी होगी जब जा के हम कोरोना को जड़ से खत्म कर पाएंगे। वीर गुज्जर ने लोगों से अपील की है कि अफवाह पर ध्यान ना दें और अफवाह को फैलने से रोके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours