(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने प्रेसवार्ता में चोरियो का बड़ा खुलासा करते हुऐ बताया कि 13 फरवरी को राजकुमार निवासी ओसपुर ने मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी और 16 फरवरी को मनीष कुमार निवासी रामपुर रायघटी ने भी डीजेआई ड्रोन कैमरा जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है व दस हजार रुपये नगद लूट की लिखित में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लक्सर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था।
देखें वीडियो: एसपी देहात स्वपन किशोर
टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डीजेआई ड्रोन कैमरा, मोटरसाइकिल का कटा हुआ इंजन व बॉडी पार्ट, एक नकली पिस्टल और 3500 नगद बरामद किए गए है। चारों आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव के निवासी है और एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी, रायसी चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह, बाजार चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल बलबीर, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुदेश, कांस्टेबल मनोज मलिक, सीआईयू टीम रुड़की प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, कांस्टेबल अशोक व कांस्टेबल महिपाल मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours