हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दाबकी कला गांव से 22 फरवरी को उमेश पुत्र बाबूराम उम्र लगभग 31 वर्ष अपने घर से दोपहर करीब 12 बजे अपनी शादी के कार्ड बाटने ज्वालापुर से होते हुए बिहारीगढ़ जाऊंगा ये बताकर अपने घर से निकला था। फिर शाम तक उसके परिजनों की बात उससे होती रही। उसके बाद शाम करीब सात बजे के आस पास उसका फोन बंद हो गया। परिजनों के द्वारा आस पास अपने रिश्तेदारो से बात की गई। लेकिन उसकी कोई खबर नही मिल पाई, परेशान होकर परिजनों ने लक्सर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी पुलिस लापता युवक की तलाश नहीं कर पाई है और अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग भी नहीं लग पाया है। वही गुमशुदा युवक की बहन दीपा ने एसपी देहात स्वपन किशोर से बताया हैं कि आज उसके भाई की शादी थी दीपा ने अपने गुमशुदा भाई को जल्द से जल्द ढूंढने की एसपी देहात से रो-रो कर गुहार लगाई है। वहीं एसपी देहात स्वपन किशोर का कहना है कि गुमशुदा युवक की बरामदगी के लिए सूचना सेे प्रचार प्रसार कराया गया है और सोशल मीडिया पर भी प्रसार किया गया है। गुमशुदगी से जुड़ी हुई जो भी सूचना है उसकी जानकारी की जा रही है। उन्होंने युवक के परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द गुमशुदा की तलाश कर ली जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours