हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बालावाली तिराहे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार महंगाई को काबू करने में विफल साबित हो रही है। सरकार की दोहरी नीति के कारण दिन प्रति दिन महंगाई बढ़ाती जा रही है। राज्य में रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है और लगातार पैट्रोल, डीजल, गैस के दामों में वृद्धि की जा रही है। यहां तक किसानों को भी बख्शा नहीं जा रहा है। लगातार खाद और किसानों से संबंधित यंत्रों के रेट में भी वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहां कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के हित में कुछ भी नहीं सोचा जा रहा है और न ही किसानों का समय से गन्ने का भुगतान किया जा रहा है। जिससे किसान आर्थिक परेशानी से जूझनेे को मजबूूर है। लेकिन डबल इंजन की सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने महंगाई पर काबू नहीं किया, तो हम सड़कों पर उतर कर सरकार के विरुद्ध कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सड़कें टूटी फूटी पड़ी है। सड़कों में कई कई फीट के गड्ढे हो चुके हैं आए दिन खस्ताहाल सड़कों पर दुर्घटना घट रही है। लेकिन सरकार जनता के प्रति गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पढ़ रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जाति धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली सरकार पूर्ण रूप से विफल है। उन्होंने कहा कि लेकिन जनता डबल इंजन की सरकार की नीतियों को समझ चुकी है। जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास को अहमियत दे रही है। जिसका नतीजा दिल्ली चुनाव में देखने को मिला है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बाबू रोहतास, तेजपाल सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव सुरेंद्र, सहदीप सिंह एडवोकेट, नेपाल सिंह चौहान, अलीम हसन, सत्यवीर, मोनू कुमार, मुकर्रम अंसारी, अमित शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours