हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार अनिता भारती ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आशीर्वाद नर्सिंग होम के प्रबंधक अमित राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि 30 जनवरी को आशीर्वाद नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिली थी, जिन की गहनता से जांच की गई थी और मौके पर मेडिकल स्वामी कोई भी लाइसेंस और बिल नहीं दिखा पाए थे, उन्होंने बताया कि आशीर्वाद नर्सिंग होम के प्रबंधक मौके से भी फरार हो गए थे और इस दौरान मौके पर कोई भी डॉक्टर या नर्स या स्टाफ मौजूद नहीं मिले, आपको बताते चलें कि आशीर्वाद नर्सिंग होम में लगभग 1 माह पहले जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी, परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा था, और कार्रवाई की मांग की थी, उसी क्रम में सीएमओ हरिद्वार सरोज नैथानी आशीर्वाद नर्सिंग होम पहुंची थी और गहनता से जांच की गई थी अस्पताल में जांच के दौरान काफी खामियां पाई गई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आशीर्वाद नर्सिंग होम में सील लगा दी थी और आशीर्वाद नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर में भी कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिली थी।
देखें वीडियो: ड्रग इंस्पेक्टर
जिसे देखकर वह काफी नाराज हुई थी और उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को आदेशित किया था कि वह मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करें, आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में ऐसे ना जाने कितने नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर हैं जो आए दिन आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं इससे पहले स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ था 2 मौत के बाद जब स्वास्थ्य विभाग जागा तो इस अस्पताल पर कार्रवाई हुई, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्षेत्र में जो और नर्सिंग होम मेडिकल स्टोर बिना किसी परमिशन के धड़ल्ले से चल रहे हैं और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, इन अस्पतालों के खिलाफ भी कोई कड़ी कार्यवाही हो पाएगी या नहीं, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि प्रतिबंधित दवाइयां कब्जे में लेकर मेरे द्वारा कोर्ट में पेश की गई, जिसकी कस्टडी लेकर प्रतिबंधित दवाइयों को लक्सर कोतवाली में दिया गया, उन्होंने बताया आशीर्वाद नर्सिंग होम के प्रबंधक अमित राय के खिलाफ 23 बी के तहत लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि लक्सर क्षेत्र में नशे का काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिससे छोटे-छोटे बच्चों से लेकर नवयुवक भी नशे में डूब कर अपनी जिंदगी को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि क्या ड्रग इंस्पेक्टर नशे के काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कर पाएगी या नहीं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours