हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवो जैसे कि जमालपुर, गड़ोवाली, बहादरपुर जट, फेरूपुर रामखेड़ा,  कटारपुर, चांदपुर, रानी माजरा व शाहपुर आदि गांव में बीती रात भारी ओलावृष्टि हुई थी। जिससे पीड़ित किसानों ने ग्राम फेरूपुर रामखेड़ा गांव में एक बैठक की गयी। उनकी समस्याओं को सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने  सुना, इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर विकास यादव से फोन पर बात की। मौके पर तहसीलदार आशीष गिंडियाल पहुंचे जिन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि सभी पटवारियों को क्षेत्र में नुकसान की गणना करने के लिए लगा दिया गया है मौके पर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किसानों को कहा कि जो ओलावृष्टि से हानि हुई है वह बहुत ही दुखद है जिसे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। कटारपुर गाँव के सुधीर चौहान के खेत में सरसो की फसल पूरी तरह से चौपट हो गयी हैं। यहाँ के ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ उसको अवगत कराने हेतु उनके पास स्थानीय प्रशासन की ओर से व्हाट्सएप पर एसएमएस तो आया था। लेकिन किसानों की फसलों में नुकसान की जनकारी एकत्र करने हेतु समय कम दिया गया। इस अवसर पर किसानों में मांगेराम सैनी, राज सिंह सैनी, कुलदीप सैनी, धरमजीत, भाग्य, पंकज सैनी, विजयपाल चौहान, वीरेंद्र प्रताप सिंह, वीर सिंह चौधरी, योगराज चौहान, प्रधान मोलहड़ सिंह राणा, सोमलाल कश्यप, सोमबीर, जानी, फौजीसैनी, अजित चौहान, सुभाष चौहान व राजकुमार चौहान आदि किसान उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours