हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। व्यापारी एकता के लिए पदमुक्त होकर एक मंच पर आए सभी व्यापार मंडल अन्यथा मजबूरन जल्द प्रदेश कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में सभी व्यापार मंडलो से व्यापारी एकता के लिए पदमुक्त होकर एक मंच पर आने की अपील की, साथ ही हरिद्वार के व्यापारियों से अपना नेता चुनने की मांग की। सुनील सेठी ने कहा कि व्यापार मंडलो में वर्चस्व की जंग से आने वाले समय में व्यापारियों को नुकसान होगा, व्यापार मंडल की एकजुटता के लिए सभी को पदमुक्त होकर एक मंच पर आना चाहिए। व्यापार मंडलो का राजनीतिकरण व्यापारियों के हित में सही नही, हम चाहते है कि आम व्यापारी जनमत से स्वयं अपना नेता चुने, अगर ऐसा सम्भव नही हुआ और एकमंच पर पदमुक्त होकर अन्य व्यापार मंडल नही आते, तो जल्द प्रदेश व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours