हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। तीर्थनगरी में यूपीसीएल की देखरेख में निजी कम्पनी द्वारा भूमिगत बिजली लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है। निजी कम्पनी व पेटी कॉन्ट्रैक्टर की लापरवाही से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में पार्षदों ने मुख्य नगर आयुक्त व अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन देकर समस्याओं के तत्काल निदान की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि उन्होंने प्रयास कर मुखिया गली, शेर गली, आदर्श नगर व पावन धाम मार्ग पर दर्जनों स्ट्रीट लाईट लगवायी थी। पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने विद्युत लाईन में छेड़छाड़ की, जिसके चलते क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाईट खराब हो गयी है। उन्होंने एमएनए से इस संदर्भ में त्वरित की मांग करते हुए कहा कि शीघ्र ही निम्न समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता भूपतवाला में इस प्रकार का अराजक कार्य नहीं होने देगी तथा गैर जिम्मेदार निजी कम्पनी के खिलाफ प्रचण्ड आन्दोलन किया जायेगा। एमएनए नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने आश्वासन दिया कि वह इस संदर्भ में तुरन्त भूमिगत बिजली लाईन का कार्य कर रही कम्पनी के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करवायेंगे। इस अवसर पर पार्षद विनित जौली, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, अर्जुन सिंह चौहान, निशा नौडियाल, राकेश नौडियाल, सूर्यकान्त शर्मा, अमित गुप्ता, हंसराज आहूजा, नीरज शर्मा, गगन यादव, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, सुखेन्द्र तोमर, जनेश्वर त्यागी, आदर्श पाण्डेय, मुकेश महंत, आशू आहूजा, रूपेश शर्मा, सुनील सैनी समस्त अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours