हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रकाश जोशी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखण्ड डॉ० श्रीमती इन्दिरा हृदयेश से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनहित सम्बन्धित नीतियां निर्धारण करने में विधानसभा सत्र का अपना एक विशेष महत्व होता है, लेकिन उत्तराखण्ड में विधान सभा का सत्र संसदीय परम्परा के अनुसार न होकर सिर्फ औपचा रिकता पूरी करने तक ही सीमित रहता है, जबकि यह सत्र अन्य राज्यों की तरह अधिक दिनों तक जारी रहना चाहिए, ताकि प्रदेश के विकास कार्यों पर व्यापक बहस कर निर्णय हो सके, अगर पिछले कुछ वर्षों के विधानसभा सत्र के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो उत्तराखण्ड में प्रतिवर्ष सभी विधानसभा सत्र मिलाकर सिर्फ 10-12 दिन ही विधानसभा चलती है, जो कि सिर्फ शर्मनाक ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड की भोली-भाली जनता के साथ धोखा भी है, विधानसभा सत्र में सरकार जहॉ एक ओर अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है, वही विपक्ष को भी सरकार की नाकामियों पर बहस के लिए अवसर मिलता है, एक बार फिर इस वर्ष का बजट सत्र आने वाला है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी बजट सत्र 03 मार्च से 07 मार्च तक मात्र 05 दिन होना प्रस्तावित है, जो कि पर्याप्त नहीं है, सभी कांग्रेसजनों का यह कर्तव्य बनता है, कि हम सब इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार ही नहीं बल्कि हर उस नेतृत्व से भी, जिसका इस मुद्दे से सरोकार है, विनम्र अनुरोध करते है, कि विधान सभा के आगामी बजट सत्र को प्रदेश के विकास हेतु सरकार पर दबाव बनाकर लम्बी अवधि कम से कम 15 दिनों तक बढाया जाए, ताकि प्रदेश की सर्वांगीण विकास व जनहित की नीतियों पर गंभीर चर्चा हो सके। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, श्रीमती सरिता आर्या महिला प्रदेश अध्यक्ष, कॉग्रेस, राजपाल सिंह बिष्ट ए०आई०सी० सी० मेम्बर, भुवन कापडी, रामबाबू मिश्रा पूर्व चेयरमैन लालकुऑ, राजेन्द्र खनवाल, संदीप चीमा, किरण डालाकोटी प्रदेश सचिव पी०सी०सी०, दीप सती पूर्व चेयरमैन कालाढूंगी, संजय किरौला, तारा नेगी, राहुल छिम्वाल महानगर अध्यक्ष, डॉ0 केदार पलडिया, हेम चन्द आर्य, कुन्दन नेगी ब्लॉक अध्यक्ष, जीवन अधिकारी, महेश कब्डाल, महेश काण्डपाल, नवतेजपाल सिंह, कैलाश बमेठा, कमल जोशी, भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, राधा चौधरी, नीलू नेगी, वकील अहमद, गिरीश भट्ट, कुलदीप तडियाल, संजय साह, भगवती बिष्ट, मनोज खुल्बे, मनोहर नेगी, मनोहर आर्य आदि लोग मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours