हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड, लक्सर अकबरपुर द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर कुमारी मोनिका पुत्री श्रीमती कलावती ग्राम फूल गढ़, सुल्तानपुर के विवाह में सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान यशोदा देवी और सुरेश चौहान प्रतिनिधि ग्राम प्रधान शिव नगर मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत श्री फाउंडेशन ट्रस्ट ने कुमारी मोनिका के विवाह में रसोई में काम आने वाले समस्त बर्तनों का सेट सहायता के रूप में प्रदान किया। इस अवसर पर शिवनगर ग्राम प्रधान श्रीमती यशोदा देवी ने कहा श्री फाउंडेशन ट्रस्ट अपने आसपास के समस्त गांव के ग्राम वासियों के चहुमुखी विकास हेतु हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा समीप की सभी सरकारी स्कूल में हर संभव मदद की गई है। जिससे की शिक्षा का स्तर बढ़े, इसी के तहत सभी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच, स्कूल बैग्स, पेंसिल, कॉपी, स्वेटर, वाटर कूलर और आरओ की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ श्री फाउंडेशन ट्रस्ट ने सीएससी लक्सर में भी वाटर कूलर ,आरओ और बैठने की बेहतरीन बेंचे और मेडिकल उपकरण भी प्रदान किए गए हैं तथा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। वही महाप्रबंधक आलोक मोरिया ने कहा कि चंद दिनों पहले ही हरिद्वार में आने वाले महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन लक्सर पर बेहतरीन क्वालिटी की 28 बेंचे और 20 स्टील के डस्टबिन प्रदान किए गए थे जिससे कि लक्सर रेलवे स्टेशन का ना केवल सौंदर्य करण हुआ व यात्रियों को बेहतरीन से बेहतरीन सुविधाएं मिली, इस दौरान सभासद और ग्राम प्रधान ने भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्य प्रणाली कार्यक्रमों की प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आपको बताते चलें कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट गरीब बच्चों के लिए कॉपी, किताबे, पेंसिल, सर्दी में स्वेटर आदि वितरित कर बच्चों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है वही सरकारी अस्पताल हो, चाहे रेलवे स्टेशन हो श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सहयोग करती रहती है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य और काबिले तारीफ है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours