हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुये बताया कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा रविवार दिनांक 16 फरवरी 2020 वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी के पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद हरिद्वार के आदर्श शिशु निकेतन इण्टर कालेज धीरवाली ज्वालापुर हरिद्वार, म्युनिस्पिल इण्टर कालेज ज्वालापुर हरिद्वार, राजकीय कन्या इण्टर कालेज ज्वालापुर हरिद्वार, ज्वालापुर इण्टर कालेज ज्वालापुर हरिद्वार, पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इण्टर कालेज हरिद्वार, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मायापुर हरिद्वार, डाक्टर हरिराम आर्य इण्टर कालेज हरिद्वार, आनन्दमयी सेवासदन म्युनिसिपल महिला इण्टर कालेज हरिद्वार के परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, परीक्षा को शान्तिपूर्णं ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गयी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours