हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपने पत्र के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को दिनांक 13 दिसंबर 2019 को पुलिस मुख्यालय में आयोजित गोष्ठी के अनुक्रम में महिला सुरक्षा हेल्प लाइन के संबंध में जागरूकता बढ़ाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपने अपने छेत्र में महिलाओ की सुरक्षा हेतु आवश्यक प्रचार प्रसार कर जागरूकता लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में आज राजपुर पुलिस द्वारा स्कूल कॉलेज आदि संस्थानों में जाकर महिला संबंधी अपराधों से सुरक्षा व किसी भी अनैतिक गतिविधियों की सूचना 1090 के माध्यम से संबंधित को पहुंचाने हेतु जागरूक किया गया, लगातार महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा सम्बंन्धित थानों को सतर्क रहने और समाज और महिलाओं को जागरूक करने के लिए दिशानिर्देश समय समय पर दिये जाते रहें हैं ताकि महिलाओं की सुरक्षा समय समय पर की जाती रहे उन्ही दिशा-निर्देशों के क्रम में राजपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours