हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ब्लॉक भगवानपुर ग्राम के अकबरपुर कालसो, हल्लू माजरा, मानक माजरा एवं शाहपुर में विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी एवं डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली के द्वारा एचएसबीसी के सहयोग से 10 गांव में संचालित उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमियों को तकनीकी रूप से उपकरण सहायता प्रदान की गई जिसमें उद्यमियों को उपकरण में फोटोकॉपी मशीन, लैमिनेशन मशीन, हेयर ड्रायर मशीन, सिलाई मशीन एवं ब्रांड के नाम के बैग उपलब्ध करवाए गए एवं साथ ही साथ उनके उपयोग से होने वाले लाभ भी बताए गए इस मौके पर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव की और से राव आसकर अली ने सभी उद्यमियों को भविष्य की शुभकामनाएं जी एवं डिजिटल उपकरणों का उपयोग करना सिखाया विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव राज बहादुर सैनी ने सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए डेवलपमेंट अल्टरनेटिव का धन्यवाद किया इस अवसर पर विपिन सैनी, काजल, दीपक, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours