हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना राजपुर क्षेत्र  के अंतर्गत पडने वाले समस्त कबाड़िओ की दुकानों पर जाकर एक एक कर वहां पर काम करने वाले वर्कर्स व कबाड़ी का सत्यापन किया गया तथा उनके रजिस्टर को भी चेक किया गया, पुलिस द्वारा हदायत दी गयी कि कोई भी कबाड़ के समान को खरीदने पर विक्रेता की आई0डी0 प्रूफ व एक फोटो अवश्य प्राप्त करेंगे और खरीदे गए कबाड़ समान का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अंकित करेंगे, किसी व्यक्ति द्वारा कोई संदिग्ध वस्तु की विक्री करने पर उसकी सूचना तुरंत नज़दीकी थाना, चौकी को अवश्य देंगे। यदि किसी कबाड़ की दुकान में कोई चोरी की बस्तु पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आज क्षेत्र की कुल दस दुकानों का सत्यापन किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours