हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी बन गया शिमला, ओले पड़ने के बाद सड़कों पर बिछ गई बर्फ की चादर, हरिद्वार में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है तेज बारिश के साथ जमकर ओले पड़े, 20 मिनट की बारिश ने मौसम को बदल कर रख दिया , हरिद्वार धर्मनगरी में हर जगह बर्फ की चादर देखने को मिली, ओलों की बारिश देखते ही लोगों के चहरों पर मुस्कुराहट छा गई। आपको बतादे कि धर्मनगरी में शाम ढलते ही घने बादलों ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। घने बादल उमड़े और घुमड़े भी। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। और धीरे धीरे बूंदों के साथ ओलों की बारिश धुआंधार बरसने लगी। चारों ओर सड़कों पर ओलों की सफेद चादर जैसी परत बन गई। वही बिजली की गड़गड़ाहट ने भी आमजन के दिलों की धड़काने बढ़ाए रखी। हालांकि बेमौसम ओला वृष्टि से प्रकृति ने किसानों पर कहर बरपा दिया है। इससे गेंहू की फसल के अलावा सब्जियों की फसल बर्बाद होने का पूर्व अनुमान है। जैसे बारिश के साथ ओले गिरे है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours