हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत कुछ दिनों से थाना पुलिस को सूत्रों के माध्यम से सूचना मिल रही थी, कि थाना क्षेत्र के कांठ बंगला बस्ती के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टे की खाई बाड़ी कर नवयुवको को जुए के धंधे में लगा रहे हैं, इस सूचना से उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराकर उक्त व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाना स्तर से एक टीम गठित की गई टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी व सूत्रों को एक्टिवेट किया गया जिसके अनुक्रम में दिनांक 20 फरवरी 2020 की रात्रि को सूत्रों के माध्यम से जनकारी मिली कि एक व्यक्ति चाल गांव पर सार्वजनिक रूप से सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति दिलबहार मय सट्टा पर्ची, नगदी, कॉपी पेन आदि के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, अभियुक्त के विरुद्ध जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त दिलबहार पुत्र स्व०हल्ली नि०143 कांठ बंगला बस्ती, थाना राजपुर देहरादून, उम्र 42 वर्ष बरामदगी का विवरणसट्टे से अर्जित 1670 रुपये नगद, सट्टा पर्ची, एक पेन, एक कॉपी, एक मोबाइल फोन पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है, करीब 3-4 महीने से सट्टे की खाई बाड़ी का काम कर रहा है,अन्य सट्टा खेलने व खिलाने वालो के संबंध में जानकारी दी गयी हैं, प्राप्त तथ्यों का गहनता से परीक्षण/विश्लेषण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, यह पूर्व में भी दो बार आवकारी अधिनियम में बंद हो चुका है, शराब का काम छोड़ कर सट्टे की खाईबाड़ी में लग गया, इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण व कोई सुधार न आने के कारण उक्त अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा अधिनियम की कार्यवाही कर जिला बदर कराया जाएगा, पुलिस टीम कानि० मनमोहन सिंह व कानि० द्वारिका प्रसाद
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours