हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फायर डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को दी गयी अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं फायर उपकरणों के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारियां। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित स्पोर्ट्स कैंप में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आए छात्रों, उपस्थित स्टाफ को फायर स्टेशन गोपेश्वर के प्रभारी संदेश कुमार सकलानी के नेतृत्व में आग लग जाने पर बचाव, आपदा में क्या करें और क्या ना करें व फायर सुरक्षा उपकरणों से संबंधित जानकारी डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से दी गई। छात्रों द्वारा भी डेमोस्ट्रेशन में प्रतिभाग किया गया। पुलिस टीम में फायर सर्विस चालक नरेश सिंह, फायरमैन योगेंद्र डोभाल फायरमैन, लतेश कुमार मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours