हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने खड़खड़ी में खुदाई पर पानी की लाइनों के टूटने पर जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए आज खुदाई हो रही जगह पर खुदाई करवा रहे ठेकेदार ओर जे ई का घिराव कर कल रात्रि टूटी हुई पानी की लाइनों को तुरंत सही करवाने की मांग की सुनील सेठी ने बताया कि शहर में गैस पाइप लाइन ओर भूमिगत लाइनों की अनियोजित तरीके से हो रही खुदाई की वजह से व्यापारियों और आम जनमानस को भारी परेशानी हो रही है जगह जगह अनियोजित तरीके से पूरा शहर खोद दिया है काम को तरीके से नही किया जा रहा जल्दी काम निपटाने के चक्कर में बड़ी बड़ी मशीनों से खुदाई कर सीवर ओर पानी की लाइनों को तोड़ा जा रहा है जिससे पानी की किल्लत हो रही है जो बर्दाश्त नही किया जाएगा। मोके पर खुदाई करने वाली संस्था प्लम्बर भी साथ नही रख रही थी जिसको देखते हुए आज इनका घिराव कर प्लम्बर साथ रखने और कल रात्रि से टूटी लाइनों को तुरंत सही करवाने की मांग की गई है। कई व्यापारियों और नगर वासियो के यहाँ रात्रि से पानी नही आ रहा था ।सड़को के दोनों तरफ खुदाई करने से सुबह बच्चो की बसों आम जनमानस को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है खुदाई कर खानापूर्ति के लिए मिट्टी डालकर गड्ढे भरे जा रहे है जिससे भविष्य में सड़के बैठ जाएगी अनियोजित तरीके से हो रहे कार्य को कोई सुनियोजित तरीके से करवाने के लिए मोनिटरिंग नही कर रहा जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। सुनील सेठी ने बताया कि हरिद्वार का विकास होना चाहिए जो सभी हरिद्वारवासी ओर व्यापारी चाहते है लेकिन विकास के नाम पर अनियोजित तरीके से काम कर जनता को परेशान किया गया तो सड़को पर उतरकर विरोध किया जाएगा। मौके पर धर्मपाल प्रजापति, राजेश शर्मा, कुलदीप सिंह, अशोक वर्मा, राजेश सुखीजा,राजू कुमार, दीपक मेहता, प्रतिमा सिंह, भूदेव शर्मा व रविन्द्र चौहान उपस्तिथ रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours