हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत चौहान द्वारा थाना चमोली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने गार्द की सलामी ली एवं गार्द कर्मियों के उत्तम शस्त्र कवायद व टर्नआउट के लिये उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी ,तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, समस्त थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों, शस्त्रों आदि का निरीक्षण किया गया, साथ ही पुलिस कर्मियों से शस्त्रों के बारे में भी पूछा गया। एवं समस्त थाना परिसर, बैरिकों, सरकारी आवासों का भ्रमण कर मेंटिनेंस करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चमोली क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन लिया गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों ग्राम प्रहरी जयपाल सिंह ग्राम- बछेर, ग्राम प्रहरी वीरेंद्र ग्राम- गुड़साल को सम्मानित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours