हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड वाहन दिन और रात धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लक्सर रुड़की मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें लगभग ढाई सौ से तीन सौ कुंटल गन्ना भरा हुआ था वह हाईवे पर पलट गई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर प्रशासन ओवरलोड इन ओवरलोड वाहनों पर कब तक अंकुश लगा पाएगा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इससे पहले भी ओवरलोड वाहनों के चलते कई हादसे हो चुके हैं और लोग अपनी जान गवा चुके हैं। बावजूद उसके ओवरलोड वाहनों पर अभी तक भी कोई अंकुश नहीं लग पाया है। ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रशासन को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शासन प्रशासन के नुमाइंदे आए दिन इन्हीं सड़कों से होकर गुजरते हैं क्या उनको यह ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते या फिर शासन प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करना ही नहीं चाहता है आखिर इन ओवरलोड वाहनों को किन का संरक्षण प्राप्त है और किनके इशारे पर इतनी भारी मात्रा में यह ओवरलोड वाहन दिन और रात सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या आमजन को इन ओवरलोड वाहनों से निजात मिल पाएगी या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours