हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की टीम प्रखर कश्यप के नेतृत्व में कर्नाटक पहुँची थी। जहां पर भारत सरकार द्वारा एनआईसी कैंप राष्ट्रीय एकता शिविर का 18 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजन किया गया। कर्नाटक राज्य के मंडिया जिले के जिला युवा समन्वयक अनंत अप्पा ने कहा कि उत्तराखंड का नृत्य व उत्तराखंड की गढ़वाली भाषा बहुत ही दिल को भा गई। हरिद्वार की टीम ने पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। वहाँ गढ़वाली संगीत पर नृत्य करके बाहर से आए अन्ये राज्यों की टीमों का दिल जीत लिया। देश के अन्ये राज्यो में राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आसाम आदि की टीमों ने भी अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हरिद्वार की ओर से टीम के कुछ सदस्यों में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप, वंदना, रोहित, भावना, प्रेरणा, सागर, मोनू अली, हिमांशु, सन्नी व मनीष आदि रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours