हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में शहर हो या गांव, बड़ो में ही नही बच्चों में भी नशे की आदत ऐसी बढ़ती जा रही हैं। हालांकि हरिद्वार के जिलाधिकारी सी० रविशंकर ने हाल ही मे पुलिस विभाग को कहा कि होली त्यौहार पर अवैध शराब और उसकी तस्करी पर रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाये। प्रेमनगर आश्रम पुल चौक निकट कुछ बच्चे एक बच्चे को पीट रहे थे, उनसे बचने और सहायता हेतु जब वह बच्चा यातायात निरीक्षक बिपेन्द्र सिंह के पास आया तो उन बच्चों की तलाशी में फ्लूड व्हाइटनर, सूंघने हेतु कपड़ा, बीड़ी, माचिस, लाइटर, आदि नशे का समान बरामद हुआ। इन सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आस पास थी, बच्चों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो स्कूल नही जाते हैं। स्कूल जाने की अपेक्षा गलत संगत में पड़ने के कारण नशा कर लेते है। पुलिस अधिकारी बिपेन्द्र सिंह ने बताया कि इन बच्चों को कॉउंसलिंग की जरूरत है ताकि इनको नशे, गलत संगत से बचाकर शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा सके। खबर लिखे जाने तक चेतक पुलिस को बुलवाने हेतु कॉल कर दी गयी थी। ताकि उस बच्चे के अभिभावक को उसके बच्चे के बारे में समझाया जा सके। वही खड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी अतुल शर्मा का कहना था कि अभिभावकों को चाहिए कि वो अपने दैनिक कार्यों में इतने भी व्यस्त न हो कि कल उनके बच्चों की गलत संगति के कारण उन्हें किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़े।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours