हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(रजत चौहान) देहरादून। 28 फरवरी को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि दुगाल गांव में एक कमरे में एक लड़की ने फांसी लगाई है, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है, इस सूचना पर तत्काल राजपुर पुलिस द्वारा मोके पर जाकर जांच की तो कमरे के अंदर एक लड़की फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, तथा दरवाजा अंदर से बंद था, आस पड़ोस के  गांव वासियो की मौजूदगी में वीडियो, फ़ोटो ग्राफी करते हुए दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा लड़की को फंदा काटकर नीचे उतारा गया, जिसको देखकर मृत होना प्रतीत हुआ, जिसको एम्बुलेंस के माध्यम से दून हॉस्पिटल भिजवाया गया, यहां पर डॉ० द्वारा इसको मृत घोषित किया गया, एफएसएल टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया, जांच से पाया कि मृतिका का नाम गंगा पत्नी गणेश निवासी हाल किरायेदार संजय दुगाल गांव थाना राजपुर देहरादून है, दोनो नेपाल मूल के निवासी हैं, पति मेहनत मजदूरी करता है, करीब 2-3 साल से ठेकेदार के पास लेबर का काम कर रहा था, दोनो की कारीब 8 महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था, तलाशी पर कोई सुसाइट नोट नही मिला है, मृतिका के परिजनो को सूचित किया जा चुका है, चूंकि शादी के 8 माह के अंदर आत्म हत्या होने की दशा में मृतिका का पंचनामा की कार्यवाही किसी मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी, जिसके संबंध में रिपोर्ट प्रषित की गई है, कल प्रातः पंचनामा की कार्यवाही की जाएगी, विस्तृत जांच जारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours