हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है, जनपद मे प्रत्येक रविवार को आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा दूरस्थ गाँवों ग्राम-गैर (थाना-गोपेश्वर) ग्राम-बैराधार (थाना थराली), ग्राम-नरसिंह मंदिर जोशीमठ (थाना- जोशीमठ) ग्राम-एचसीसी परिसर पीपलकोटी (थाना- चमोली) ग्राम-खल्ला (थाना-गोपेश्वर) ग्राम-जाख (थाना-कर्णप्रयाग) ग्राम-आगरचट्टी (थाना-गैरसैंण) एवं ग्राम भिकोना (थाना-पोखरी) में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्राम निवासियों एवं स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ,कन्या भ्रूण हत्या से सम्बन्धित अपराधों, सोशल मीडिया फ्रोड, एटीएम फ्रोड, साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव, नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने , घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन करने, महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराधों एंव घरेलू हिंसा, ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया गया, सोशल मीडिया के माध्यम से बढ रहे अपराधों के दृष्टिगत किसी भी अजांन व्यक्ति पर भरोसा ना करने एंव पैसे ना देने, बिना सत्यता जाने किसी भी भ्रामक मैसेज को अग्रसारित न करने के सम्बन्ध मे भी पुलिस द्दारा लोगों को जागरुक किया गया, एव पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये। पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में उक्त गांव के ग्रामीणों, स्थानीय लोगों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours