हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राव फरमान ने कहा कि बजट 2020-21 मोदी सरकार ने बेरोजगारी व मंदी से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय पेश नही किए गए हैं, राव ने कहा कि आज देश मे बेरोजगारी और मंदी अपने चरम पर है, आज देश में सबसे बड़ा संकट बेरोजगारी है, देश में 22 से 26 वर्ष के आयु के युवाओं की बेरोजगारी दर 63 प्रतिशत से अधिक है, युवा आज के समय में रोजगार न होने के कारण परेशान हैं, आकड़ो के अनुसार हर दो घंटे में तीन बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं, इस समय भारत दुनिया का सबसे बेरोजगार वाला देश है देश में पढ़े लिखो की हालत यह हैं कि फोर्थ क्लास की नोकरी के लिए प्रबंधन की पढ़ाई करने वाला इंजीनियर व पोस्ट ग्रेजुएशन भी नोकरी के लिये आवेदन करते हैं, राव फरमान ने बताया कि आज हर सेक्टर में मंदी है, उधोग बंद हो रहे हैं, लोगो को उधोगो से निकाला जा रहा है, देश के औधोगिक संस्थानों व एयर इंडिया भारतीय जीवन बीमा क० आदि को सरकार प्राइवेट हाथो में बेचने की तैयारी में है, देश की जी०डी०पी में लगातार गिरावट आ रही है, लोगो मे खरीदारी की शक्ति और निवेश की क्षमता घटती जा रही है, बजट में लोगो की खरीदारी की ताकत को बढ़ावा देना चाहिए था परंतु इस ओर सरकार द्वारा अपने बजट में कोई ध्यान नही दिया गया, राव ने कहा कि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी रोकने के लिए अपने बजट में कोई ठोस इंतजाम नही किए, बजट में कारखानों को लगाने और इंवेसमेंट लाने का कोई प्रयास नही किया गया है, बजट में सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने का खोखला आश्वासन दिया है, राव ने कहा कि इस समय देश में कृषि विकास दर 2 फीसदी है, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए 11फीसदी कृषि विकास दर होना चाहिए, जो आगामी चार सालों में बहुत मुश्किल ही नही ना मुमकिन है, राव ने कहा कि उत्तराखंड ने भाजपा सरकार को दो बार पांच-पांच सांसद दिए हैं, तथा राज्य में भी भाजपा सरकार है परंतु अगले साल होने वाले विश्व प्रसिद्घ कुंभ मेले के लिए कोई प्रावधान नही किया गया है, राव ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट जनता की उम्मीदों के विपरीत और हर वर्ग को निराश करने वाला है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours