हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत दिनों थाना क्षेत्रान्तर्गत जाखन क्षेत्र में स्थित बार, पब, रेस्टॉरेंट आदि में देर रात्रि तक मदिरा सेवन व म्यूजिक सिस्टम का निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में बजाने तथा लोगो द्वारा शराब के नशे में हंगामा, झगड़ा करने आदि की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर ऐसे प्रतिष्ठानों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई थी, पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि wow वाओ रेस्टोरेंट के संचालक बिना बार लाइसेंस के शराब का सेवन करा रहे हैं, जिस पर पहले भी औचक छापेमारी की गई थी जिसमें ऐसे तथ्य प्रकाश में नही आये थे, इसी क्रम में दिनांक 18-19 फरवरी 2020 की रात्रि को उक्त रेस्टोरेंट पर राजपुर पुलिस द्वारा औचक छापेमारी की गई जिसमें अवैध शराब का सेवन कराते हाउस कीपर प्रकाश चंद जोशी को मोके से गिरफ्तार किया गया, तथा विभिन्न ब्रांड की भरी व अधभरी शराब के विभिन्न ब्रांड की बोतल बरामद हुई।
मैनेजर व मालिक अरमान अरोड़ा मोके पर नही मिला, उक्त दोनों के विरुद्ध थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 60/68 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई, तथा सभी से हिदायत दी गयी कि सभी निर्धारित शर्तो का अक्षरशः पालन करेंगे, अन्यथा किसी भी प्रकार से नियमो के उल्लघन होने पर संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश चंद जोशी पुत्र धर्मानन्द जोशी, नि० बगड़ियाल गांव, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता वाओ वाओ रेस्टोरेंट, जोहड़ी चौक जाखन, राजपुर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष, वांछित अभियुक्त अरमान अरोड़ा (मालिक रेस्टुरेंट) नि०वाओ वाओ रेस्टुरेंट, जाखन, थाना राजपुर, देहरादून, बरामदगी का विवरण 16 बोतल बिभिन्न ब्रांड की अंगेजी शराब, 24 कैन बियर इस प्रकार से अवैध रूप से शराब पिलाने व उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध थाना राजपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा, नियम व शर्तों का पालन न करने वालो के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप रावत, उपनिरीक्षक योगेश पांडेय, कानि० मुकेश बुटोला, कानि० अमित राणा, कानि० राकेश डिमरी व कानि० अमित कुमार रहें।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours