हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के द्वारा दो दिवसीय जनपद स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हरिद्वार के पंजनहेड़ी गांव में आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हरिद्वार भाजपा अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना बहुत ही प्रशंसनीय है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारा जा सकेगा, वहीं सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा हमारे क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनका सीधा-सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर विनीत प्रताप सिंह, बिजेन्द्र चौहान, अमित चौहान, सरवन चौहान, कुंवर पाल सिंह, मिथिलेश शर्मा, अनीता शर्मा, प्रखर कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संयोजिका अनीता डोभाल और कार्यक्रम संयोजक दिनेश कश्यप ने किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours