हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर के प्रधानाचार्य रोहताश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोहताश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने पर शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। उन्होंने पुरस्कार देने पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार किया। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, डॉ विजेंद्र चौहान, रमेश चंद शर्मा, संजय लांबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, डॉक्टर संध्या शर्मा, रितिका थपलियाल, मनीष गुप्ता व  अमित आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours