हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सीमेंट से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियो को सीज किया है आपको बता दें कि लक्सर में ओवरलोड वाहन सैकड़ों की संख्या में धड़के से सड़क से गुजरते हैं, जिसके चलते आए दिन ओवरलोड वाहनों से लगातार हादसे होते आ रहे हैं और लोगों की जाने भी जा चुकी है, मगर लक्सर पुलिस दो ट्रैक्टर ट्रालियों को ओवरलोड में सीज कर अपनी पीठ थपथपा रही है, चौंकाने वाली बात यह है कि सैकड़ों की संख्या में यह ओवरलोड वाहन रात दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा दो ही ट्रैक्टर-ट्राली सीज की गई है यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours