हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशो के अनुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में गठित टीम -5 ए०एच०टी०यू० हरिद्वार द्वारा दो बालकों को घर भेजने में सफलता हासिल हुई जिनमें से एक बालक कमल पुत्र अमित उम्र 10 वर्ष निवासी 1/4 आवास विकास कॉलोनी हाथरस उत्तर प्रदेश की कोतवाली हाथरस में मुकदमा अपराध संख्या 587/18 दिनांक 10 जुलाई 2018 पंजीकृत था, तथा परिजनों द्वारा कई जगह तलाश की गई पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी, बालक चंचल स्वभाव का होने के कारण घर से चला आया था।
बालक की काउंसलिंग कई चरणों में करने के पश्चात बालक ने अपने घर का पता बताया बालक को पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया गया व बाल गृह में दाखिल एक अन्य बालक सचिन पुत्र रमेश उम्र 11 वर्ष निवासी ऑल सराय नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश को भी ए०एच०टी०यू हरिद्वार द्वारा सकुशल पूर्ण समर्थन दिया गया परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस के किए गए कार्यों की सराहना की गई।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours