हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में लगातार तीन दिनो की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है, ओर लोगों के चेहरों पर रौनक आई है वहीं लोगों को मजबूर होकर घरों में कैद होना भी पड़ रहा है लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव की समस्य भी पैदा हो रही है और बाजारों से रौनक भी गायब हो गई है, हरिद्वार धर्मनगरी में बारिश का सिलसिला शुरू होते ही लोगों ने मंसूरी धनौल्टी का रूट पकड़ लिया है जिसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी का आनंद लिया जा सकें, लगातार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने कंपकपाती ठंड कर दी है, जिसके चलते लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। वही वरिष्ठ समाजसेवी सुनील सेठी ने बताया कि हरिद्वार धर्मनगरी के स्थानीय लोगों ने मंसूरी और धनौल्टी की तरफ जाना जोरों-शोरों पर चल रहा है, और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मंसूरी और धनौल्टी पहुंच रहे हैं, उन्होंने बताया कि बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक भी इस दिन का बेसबरी से इंतजार करते है, उन्होंने बताया कि दिसंबर व जनवरी में ही पहाड़ों पर बर्फबारी पहाड़ों को ढक देती है जिससे पहाड़ियां देखने में और सुंदर हो जाती है जिनका पर्यटक ओर आनंद लेते हैं, उन्होंने बताया कि वही निचले इलाकों में 3 दिनों की बारिश ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर भी कर दिया है जहां पर्यटको के चेहरों पर खुशी है तो वही निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन भी अस्त-व्यस्त कर दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours