हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार ने लक्सर के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिली, लेकिन बावजूद इसके ड्रक्स इंस्पेक्टर नशीली दवाई बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं, आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में लंबे समय से नशीली दवाइयों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है लक्सर के नौजवान नशे के आदी बन चुके हैं इसी नशे के चलते कई नौजवान युवक अपनी जान तक गंवा चुके हैं यहां तक की नशीली दवाइयों के माफिया स्कूल के बच्चों तक को भी नशा परोसने में गुरेज नहीं करते है, और ड्रग्स इंस्पेक्टर आते है और खानापूर्ति करके चले जाते है कहते हैं कि हमें मेडिकल स्टोर को सील करने का अधिकार नहीं है।
   देखें वीडियो: अनीता भारती ड्रग्स इंस्पेक्टर 
जब उनसे पूछा गया कि आखिर इन्हें सील करने का अधिकार किसको है तो उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है और कुछ दवाइयों को सील कर दिया गया है उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी और इन लोगों को 5 दिन का टाइम दिया है 5 दिन में यह लोग अपना लाइसेंस व अपना रजिस्टर मेंटेन करके दिखा देंगें, लेकिन यहां पर ड्रग्स इंस्पेक्टर पर सवालिया निशान बनता है कि जब उन्हें भारी मात्रा में नशीली दवाइयां प्राप्त हो गई है तो इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई क्यों नहीं और जब आपको पहले से ही पता था कि वह मेडिकल स्टोर सील करने में सक्षम नहीं है तो अपनी टीम में सक्षम अधिकारी को शामिल करना चाहिए था।
     देखें वीडियो: लक्सर सीओ अविनाश वर्मा
वहीं लक्सर सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में नशीली दवाइयों का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है उसी क्रम में आज ड्रग्स इंस्पेक्टर को लेकर छापेमारी की गई है और कुछ मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां मिली है ड्रग्स इंस्पेक्टर जो भी रिपोर्ट देंगीं, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यहां तो हद हो गई क्योंकि इतना बड़ा नशीली दवाइयों का जखीरा मिलने पर भी ड्रग्स इंस्पेक्टर पूरे मामले पर लीपापोती करती नजर आई है यही कारण है कि क्षेत्र में खुलकर जहर बिक रहा है आए दिन लोगों की जानें ले रहा है और अगर ड्रग्स इंस्पेक्टर का यही ढुलमुल रवैया रहा तो नहीं लगता कि इस अवैध कारोबार पर कोई अंकुश लग पाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours