हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। हरिद्वार धर्म नगरी में एक बार फिर से गुलदार चर्चाओं में छा गया है, लोगो द्वारा सोशल पर वायरल मैसेज बहुत तेजी से दौड़ रहे हैं, जिसके चलते वन विभाग सतर्क हो गया है, ओर मैसेज पढ़ते ही लोगो की सांसे एक मिनट को थम गई है, ओर थमनी भी जरूरी है अभी दो दिन पूर्व वन विभाग द्वारा आदमखोर गुलदार को मार गिराया था, जिसके चलते लोगो ने चेन की सांस ली थी। ओर आज फिर से गुलदार चर्चाओं में आ गया है, हम बात कर रहे है, सोशल पर तेजी से वायरल हो रहे मैसेज की बताया गया है कि एक कार सवार महिला पर गुलदार ने हमला किया है, लोगो द्वारा बताया गया है कि भेल क्षेत्र सेक्टर 3 व 4 में एक वाहन पर जंगली जानवर ने हमला कर किया है कुछ लोग बताते है कि वह गुलदार था और कुछ बताते है कि वह कोई अन्य जंगली जानवर था फिलहाल जंगली जानवर द्वारा हमले की सूचना पाकर डीएफओ आकाश वर्मा द्वारा वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है जहां से अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुई कि हमला किस जानवर ने किया है क्या यह वास्तव में गुलदार द्वारा हमला था य फिर अफवाहों को फैलाया जा रहा। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा लोगो को घर मे सुरक्षित रहने की हिदायत दी जा रही है  वही जब इस बारे में डीएफओ आकाश वर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया सोशल पर मैसेज वायरल हो रहा है, ओर उसे देख उन्होंने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेज दिया है, उन्होंने बताया कि उनकी पेट्रोलिंग टीम गश्त कर रही है मगर उनको भी गुलदार के हमले के पुख्ता सबूत नही मिले है इसलिए वह क्षेत्रवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने एव स्वयं बनाये रखने की अपील करते है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours