हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम गौ संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्र हरिद्वार ने एसएसपी हरिद्वार के दिशा निर्देशन में  एवं पुलिस अधीक्षक अपराध व प्रभारी निरीक्षक गौ वंश पी०सी० मठपाल के पर्यवेक्षण में गौ वंश हरिद्वार की पुलिस टीम को गस्त के दौराने मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम तेलीवाला का निवासी आमिर पुत्र मोहम्मद उमर अपने घर तेलीवाला मे गौमांस बेच रहा है। इस सूचना पर गौवंश टीम द्वारा आमिर उपरोक्त के घर पर दबिश दी तथा आमिर को गौमांश की काट-छाट करते 25 किलो गौमांश, 35 किलो गौवंशीय चर्बी व गौकशी के उपकरणों सहित मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त के घर से एक जिंदा गाय भी बरामद हुई जिसे अभियुक्त काटने के लिए लाना बताया जिस पर जीवित गौवंश को भी पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया है पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने सुबह गाय का एक छोटा बछड़ा काटा था जिसका अधिकांश मांस बेच दिया है तथा शेष बचे मांस को भी बेचने की तैयारी कर रहा था कि तभी पकड़ा गया, मौके पर बरामद मांस उसी बछड़े का होना बताया है पुलिस ने मौके से गिरफ्तार अभियुक्त आमिर उपरोक्त के विरुद्ध थाना गंगनहर मे धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत कराया गया हैं, पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक लिंगवाल गौवंश, उ0नि0 शरद सिंह गौवंश, का0 राजेन्द्र गौवंश, का0 प्रवीण खत्री गौवंश, का0 राकेश गौवंश मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours