हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहालपुरी गांव के एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 14 जनवरी को उनके बेटे के मोबाइल पर फोन आया कि उनकी 20 लाख की लॉटरी निकली है वह उनके खाते मे 20000 हजार रूपए जमा करा दे यह बात किशोर ने अपने परिजनो को बताई तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा ओर बिना कुछ सोचे समझे उन्होंने खाते मे तीन बार करके 20000 हजार रुपए डलवा दिये।
                           देखें वीडियो
लेकिन लाटरी के पैसे नही आये जानकारी करने पर पता चला कि जिस खाते में पैसे जमा कराए हैं वह खाता आजमगढ उत्तर प्रदेश का है इस ठगी से पूरा परिवार सदमे मे है जिसकी तहरीर पीड़ित ने लक्सर कोतवाली में दी है आपको बता दें कि क्षेत्र में ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई मामले हो चुके हैं जबकि बैंक अधिकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से पहले भी कई बार बता चुके हैं कि अगर कोई इस तरह का फोन आता है तो आप किसी को अपने खाते की जानकारी ना दें बावजूद इसके लालच मे आकार लोग ठगी का शिकार हो रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours