हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी ने पिछले काफी महीनों से चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे अपराधी नीटू पुत्र अमर सिंह निवासी निरंजनपुर को मुखबिर की सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अपराधी पिछले कई महीनों से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहा था न्यायालय से निरंतर अपराधी के गिरफ्तारी वारंट निकल रहे थे वारंट के बाद अपराधी का कुर्की वारंट भी पुलिस द्वारा अपराधी के घर पर चस्पा किया गया था फिर भी अपराधी कानून के चुंगल से फरार ही रहा, पुलिस ने निरंतर चोर के ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लग पाई, ब्रहस्पतिवार की देर रात को मुखबिर ने अपराधी के ठिकाने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी के ठिकाने पर दबिश दी और अपराधी नीटू को गिरफ्तार कर लिया, चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया कि अपराधी कई महीनों से फरार चल रहा था जिसे आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से अपराधी को जेल भेज दिया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours