हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के सानिध्य में संयुक्त रूप से उत्तराखंड चार धाम यात्रा व हरिद्वार से दैनिक ट्रेनों के संचालन पर रेलवे विभाग का स्पष्टीकरण धर्मनगरी हरिद्वार को तीर्थाटन एडवेंचर में सम्मिलित किया जाना जैसे मुद्दों को लेकर संरक्षक संजय चोपड़ा के अध्यक्षता व महामंत्री सुमित श्री कुंज की संचालन में रेलवे रोड स्थित होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक का उद्देश्य उत्तराखंड चार धाम यात्रा में मैक्सी टैक्सी मोटर वाहनों का सरकार के संरक्षण में संयुक्त रोटेशन बनाए जाने की मांग को दोहराया है, वहीं रेल विभाग द्वारा पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की बंद पड़ी रेल रेलगाड़ियों के संचालन की व्यवस्था पर स्पष्टीकरण किए जाने की मांग भी की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बन जाने के उपरांत मैक्सी टैक्सी मोटर वाहन का हरिद्वार से उत्तराखंड चार धाम यात्रा का संयुक्त रोटेशन बनाए जाने की मांग अरसे से की जा रही है जिस पर पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा पर्यटन विभाग में परिवहन विभाग स्थानीय प्रशासन सर्वे रिपोर्ट शासन द्वारा मांगी जाती रही है लेकिन इस व्यवस्था को पूर्ण रूप से यदि संचालित किया जाता है तो मैक्सी टैक्सी वाहनों के स्वामी जहां एक और अच्छा व्यापार मिलेगा, वहीं उत्तराखंड चार धाम यात्रा को कराने के लिए तीर्थ यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा, उन्होंने यह भी कहा कि रेल विभाग को प्रकाशन व सरकारी विज्ञापन के माध्यम से देश दुनिया को बताना चाहिए जिन गाड़ियों का संचालन हरिद्वार तक होता रहा है उन्हीं गाड़ियों का संचालन पुनः रूप से आना और जाना रहेग। टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी का अपना इतिहास है सरकार जिस और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऋषिकेश अन्य क्षेत्रों में पर्यटन एडवेंचर योजना के तहत विकसित कर रही है उसी की तर्ज पर हरिद्वार धर्मनगरी को तीर्थाटन एडवेंचर के साथ बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि धर्मनगरी का पौराणिक इतिहास यह दोहराता है कि उत्तराखंड चार धाम यात्रा का मुख्य द्वार हरिद्वार ही है इस बात का उल्लेख हमारे शास्त्रों में भी है। टैक्सी मैक्सी ट्रांसपोर्टेशन के अध्यक्ष गिरीश भाटिया बंटी, सुमित श्री कुंज, सरदार इकबाल सिंह, चंद्रकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा उत्तराखंड की लाइफ लाइन मैक्सी टैक्सी सवारी गाड़ियां ही है जो कि उत्तराखंड में पर्यटन तीर्थाटन स्थानीय सेवा को बेहतर ढंग से संचालित करती हैं लेकिन सरकारी संरक्षण ना होने के कारण इन वाहन स्वामी व संचालक चालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है जो कि न्याय संगत नहीं है उन्होंने यह भी कहा अपने 4 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 27 जनवरी को धर्मनगरी हरिद्वार के सामाजिक संगठनों को आमंत्रित कर महासभा बुलाई गई है सभा में सुझाव के आधार पर आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। संयुक्त बैठक में सभी की सहमति से गिरीश भाटिया सरदार इकबाल सिंह को आगामी 27 जनवरी की संयुक्त सामाजिक संगठनों की महासभा का संयोजक नियुक्त किए गए, बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ वेपारी नेता संजय तिरभाल, राधे शाम रतूड़ी, भूपेंद्र राजपूत, कुवर् सिंह मंडवाल, हरीश भाटिया, राजु मनोचा, अरविंद खनेजा, धर्मेन्द्र मिश्रा, अरविंदर सिंह, निर्मल ढिल्लन, अमित बजाज, राजू वोहरा, चंद्रकांत शर्मा, संजय त्रिवाल, कुँवर सिंह, रतूड़ी आदि ने सम्बोदि किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours