हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने रुड़की हरिद्वार मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें उप निरीक्षक आशीष शर्मा ने मोटरसाइकिल व कार के कागजातो की चैकिंग की, चेकिंग के दौरान काफी वाहन स्वामी मौके पर कागजात नही दिखा पाए, और काफी दुपहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे उनके भी कागजात चेक किये गए, इनमे से कुछ ही वाहन चालक अपने कागजात दिखा पाए, मगर हेलमेट न होने के कारण उप निरीक्षक ने ऐसे वाहन चालकों का मोटर वाहन एक्ट में चालान किया व आगे के लिए हिदायत दी कि सड़क पर वाहन चलाते समय पूरे कागजात रखे व दुपहिया वाहन पर हेलमेट के बिना न चले औऱ सावधानी व तय गति से ही वाहन को चलाये।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours