हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले कुन्हारी गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तथा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उपरोक्त युवक ने मेरे साथ बदनियति से छेड़छाड़ करते हुए मेरे कपड़े फाड़ दिए तथा मेरी बेइज्जती की, वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है गौरतलब है कि गत माह पूर्व भी इस तरह के मामले महिलाओं पर होते चले आए हैं, पुलिस भी अपनी कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, परंतु इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हिंदुस्तान में गूंज रहा है, वही महिलाओं की अस्मत भी सुरक्षित नहीं है, जिस कारण महिलाओं में भय व्याप्त है पुलिस का कहना है कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने में पुलिस भरकस प्रयास कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours