हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रायपुर भगवानपुर निवासी ने 31 दिसंबर की रात्रि को अपनी मोबाइल शॉप में चोरी हो जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर पुलिस टीमों को गठित किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास करने के उपरान्त चैकिंग के दौरान रुहालकी की तरफ से सरठेडी गांव की ओर जा रहे एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्तियों को आता देख सन्देह होने पर उन्हे रोक कर पूछताछ तथा तलाशी ली गई तो इन व्यक्तियो के कब्जे से चोरी के 21 स्मार्ट फोन, 23 बोर्ड मोबाइल, 23 इयर फोन, सीसीटीवी कैमरा, चार्जर, पावर बैक व ब्लयूटूथ बरामद हुए अभियुक्तों ने अपना नाम प्रवीन पुत्र बृजेश नि० ग्राम सरठेडी भगवानपुर हरिद्वार, जोनी पुत्र महेन्द्र नि० ग्राम सरठेडी भगवानपुर हरिद्वार व सन्नी पुत्र सुरेश नि० उपरोक्त बताया, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उन्होंने 31 दिसंबर की रात्रि में मोबाइल की दुकान के पीछे की दीवार तोडकर मोबाइल इत्यादि सामान चोरी किया गया था, जिसे उन्होंने उस रात को खेत में छिपा दिया था इस चोरी में उनके साथ मंगलेश पुत्र बख्तावर नि० सरठेडी भगवानपुर हरिद्वार का भी शामिल होना बताया। पुलिस टीम में भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद, उपनिरीक्षक नरेंद्र तोमर, का० संदीप राणा, का० अजित तोमर, सुधीर कुमार, का० रविदत्त, का० संजय पूरी, का० संजय रावत, का० दीपक नेगी व सी०आई०यू के प्रभारी रविन्द्र सिंह, सी०आई०यू का० अशोक व सी०आई०यू का० महिपाल आदि रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours