हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तौगी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा को ज्ञापन प्रेषित कर गुर्दे की बीमारी से ग्रसित 21 वर्षीय गरीब सागर धीमान पुत्र राकेश दीवान निवासी ग्राम सीदडू तहसील लक्सर जिला हरिद्वार का इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष से कराए जाने की मांग की है, इस संबंध में डॉक्टर का स्टीमेट तथा बीमारी के समस्त पेपर उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा को कांग्रेस सेवादल की तरफ से प्रेषित किए गए, इसके साथ ही लक्सर हरिद्वार के बीच चलने वाली रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग भी उप जिलाधिकारी से की गई, उप जिलाधिकारी ने दोनों ही मामलों को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया है, इस अवसर पर आनंद उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, अवनीश सैनी, रीना गुप्ता, बीना रस्तोगी, शमशाद सदर, राजेश शर्मा, छबीला सिंह, मोहित कुमार, आकील हसन, जाबिर अली, विपिन सैनी, भावना धीमान, राकेश धीमान, सुरेंद्र शर्मा व अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours