हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ऑपरेशन स्माइल टीम चमोली व थाना कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र बैनोली तहसील कर्णप्रयाग में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 03 /19 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात मानव गुमशुदगी संबंधित गुमशुदाओ श्रीमती ज्योति देवी पत्नी विक्रम राम उम्र- 28 वर्ष, अंशिका पुत्री विक्रम राम उम्र-7 वर्ष, अंशुल पुत्र श्री विक्रम राम उम्र-5 वर्ष निवासी ग्राम सिमल्ट  पोस्ट- कनोठ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली की खोज के लिए गुमशुदा ज्योति देवी पत्नी विक्रम राम के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया, तो IMEI व सीडीआर से ज्ञात हुआ कि गुमशुदा उपरोक्त द्वारा अपने मोबाइल पर नया सिम चालू किया गया है जिसकी आईडी सुशील कुमार निवासी ग्राम-बादरस, तहसील-रामपुर, जनपद- शिमला हिमाचल प्रदेश के नाम पर थी। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी कर स्थानीय पुलिस की मदद से उपरोक्त गुमशुदाओं को हिमाचल प्रदेश के ग्राम-बादरस से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, परिजनों ने पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours