हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 31वे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुग्गावाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मशरुम फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों को यातायात के नियमो का पालन करने व सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की ओर से 11 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें हम अभियान चला कर जो भी वाहन चालक हैं उनको जागरूक कर रहे हैं जिससे कि ट्रैफिक रूल्स का पालन किया जा सके, उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों को यातायात के नियमो की जानकारी देते हुये बताया कि दुपहिया वाहन पर हेलमेट बहुत जरूरी है क्योंकि दुर्घटना में अधिकतर मौतें बिना हेलमेट के ही होती हैं उन्होंने कर्मचारियों से यह भी आह्वान किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग करें और दुपहिया वाहन पर दो सवारी से ज्यादा ना बैठे, हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है, जिससे कि बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके, हेलमेट हमारी सुरक्षा है बोझ नहीं, उन्होंने कहा कि जब एक मां का लाल दुर्घटना में मारा जाता है तो हमें भी उतना ही दुख होता है जितना कि उसके परिवार वालों को होता है इसीलिए आज हम 31वांं सड़क सुरक्षा सप्ताह मना कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम आमजन से यही अपील करते हैं कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours