हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट पर बाबा विश्वनाथ पूरी जी के 31वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर भंडारा ग्रहण किया, वही निरंजनी अखाड़े के महंत रवि पुरी महाराज ने बताया कि बाबा विश्वनाथ पूरी बहुत ही तपस्वी सिद्ध महात्मा थे, उनके अनेको भगत द्वारा हर साल विशाल भंडारा कराया जाता है, जिसमें हजारों लोग आकर बाबा का आशीर्वाद लेते है और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते है, उन्होंनेे बताया कि संतों का जीवन सदैव समाज कल्याण के लिए समर्पित होता है राष्ट्रीय की एकता अखंडता बनाए रखने में भी संतों की अहम भूमिका रहती है, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में संतों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाकर समाज को नई दिशा प्रदान की है। इस अवसर पर गंगा शरण खन्ना, मुरारी लाल गुप्ता, श्याम अरोड़ा, मुकेश त्यागी, संदीप गुप्ता, पीयूष जाटव, गरवित शुरी, अंकित गोयल, गगन सोढ़ी, आशीष कुमार, बाल मुकुंद शर्मा आदि सभी भगत उपस्तिथ रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours