हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। गांव का नाम जिले और राज्य में जाना जाए, ग्राम प्रधान की इस सोच ने ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्य कराएं है। स्वच्छता से लेकर अभिलेखों के रखरखाव व विभिन्न मुद्दों पर कार्य कर ग्राम पंचायत को माडल के रूप में विकसित करना वह अपना पहला कर्तव्य समझते हैं। भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के नोकरा ग्रंट बुग्गावाला के ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी कहते हैं कि भारत की आत्मा गांव की मिट्टी में बसती है। गांव का विकास होगा, तो देश का विकास हो होगा, अपनी ग्राम पंचायत में उन्होंने विभिन्न कार्य कराकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया है, ग्राम में विकास का एक और कदम बढ़ाकर ग्राम पंचायत को अंधकार को दूर और जगमग आने के लिए उन्होंने छ: सौर ऊर्जा हाई मास्ट और दो लाइट हाई मास्ट से रोशन किया, वही ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी ने बताया कि गांव में विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है उन्होंने बताया कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ ग्राम वासियों ने अपना बहुमूल्य वोट देकर जीत के सहरे से नवाजा है, उस उम्मीद और विश्वास को बरकरार रखते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा कर्तव्य और धर्म हैं, उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आठ हाई मास्ट लाइटे लगाई गई है जिनमें से छ: सौर ऊर्जा की है जिनसे बिजली की बचत होगी, और ग्राम पंचायत अंधकार से दूर होकर रोशनी सेे जगमगा उठेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours