हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विकासखंड के बसेड़ी खादर गांव में मानकों की धज्जियां उड़ाता मुर्गा फार्म आपको बतादें कि मुर्गा फार्म मानकों के अनुसार गांव से लगभग 150 मीटर बाहर के दायरे में होना चाहिए, बावजूद इसके एक ग्रामीण ने गांव में मुर्गा फार्म चला रखा है, जिसके चलते ग्रामीणों पर भयंकर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है चौंकाने वाली बात यह है कि मुर्गा फार्म के निकट कुछ ही दूरी पर स्कूल भी है जिसमें हजारों की संख्या में  छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं मगर संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी आंखें बंद किए बैठे हैं ग्रामीणों का कहना है कि इस मुर्गा फार्म से इतनी बदबू आती है कि हमारा रहना भी गांव में दुर्बर हो गया है अगर जल्द ही संबंधित विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन हमें गांव से पलायन करना पड़ेगा, अब देखना यह होगा कि क्या संबंधित विभाग ऐसे दोषी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाएगा या नहीं या फिर इस गंदगी और बीमारी के कारण गांव वालों को वास्तव में ही पलायन करना पड़ेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours