हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सुनील सेठी ने जिला प्रशासन हरिद्वार से अपील की है कि जल्द से जल्द चाइनीस मांझे पर रोक लगाई जाए। जिससे चाइनीस मांझे से एक बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके, हरिद्वार धर्मनगरी में फरवरी के मौसम में बसंत पंचमी का दिन होता है जिसके चलते हर दुकानों पर चाइनीस मांझा उपलब्ध रहता है जिसके चलते लोग चाइनीस मांझे को खरीदना और उससे पतंग उड़ाना लोगों का शौक रहता हैं, ओर हो भी न क्यों नही साल भर का त्यौहार जो होता है, पर इस चाइनीस मांझे से लोगों पर मौत का खतरा भी मंडराया रहता है, सुनील सेठी ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र के व्यक्ति की जो मौत हुई है उसका कारण भी चाइनीस मांझा था और इस चाइनीस मांझे के चलते उसके परिवार में एक मातम की लहर दौड़ गई थी, सेठी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द अगर इस चाइनीस मांझे पर रोक नहीं लगाई गई तो ऐसी पता नहीं कितने जिंदगी को मौतों का सामना करना पड़ेगा, और इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रशासन होगा, क्यों हर साल चाइनीस मांझे पर सवाल उठते हैं और प्रशासन द्वारा दुकानों पर चेकिंग भी की जाती है उसके बावजूद भी हरिद्वार धर्मनगरी में चाइनीस मांझे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। जिसके चलते लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है। सुनील सेठी ने बताया कि अगर चाइनीस मांझे पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतर के इसका विरोध करेगा,और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देगा।

सुनील सेठी ने की लोगों से अपील: 
सुनील सेठी ने लोगों से अपील की है कि कृपया करके चाइनीस मांझे का उपयोग ना करें, जिससे लोगों की जिंदगी बच सकें, उन्होंने यह भी कहा कि चाइनीस मांझे का हमेशा के लिए बहिष्कार कर कर देना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours